Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

मोदी और धूमल को गाली निकालने वाले मुझे मंजूर नहीं, आजाद लडूंगा चुनाव :  कैप्टन रणजीत सिंह

-
रजनीश शर्मा । | March 27, 2024 06:26 PM


हमीरपुर,

सुजानपुर विधानसभा  क्षेत्र  में भाजपा में बगावत हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और प्रदेश भाजपा  कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह ने भाजपा से बगावत करते हुए आजाद चुनाव लडने की घोषणा कर दी है। पिछले दिनों हुए एक सर्वे में कैप्टन रणजीत का नाम उभर कर सामने आया था। रणजीत समर्थकों ने आर्थिक मदद कर पूर्व सैनिक रणजीत को राजेंद्र राणा के खिलाफ चुनाव लडने के लिए तैयार किया है।

मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  आज तक मोदी और धूमल को गाली निकालने वाले मुझे मंजूर नहीं, इसीलिए आजाद  चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय भावना से जुड़ी भाजपा की सेवा करने वाले सिपाही रहे हैं लेकिन अब भाजपा टिकट लेकर पार्टियां चेंज करने वाले की सेवा वह नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने राजेंद्र राणा  को हार के द्वार पहुंचा दिया था। कैप्टन रणजीत ने कहा कि उनके  साथ आज भी हजारों कार्यकर्ता और समर्थक दिल से साथ निभाने को तैयार हैं। भाजपा और कांग्रेस समर्थक अपनी अंतरात्मा से मुझे वोट और सपोर्ट करने जा रहे है। उन्होंने कहा पिछले दो दिन से वह भाजपा की बैठकों से किनारा कर चुके हैं क्योंकि वह भाजपा में रहकर राजेंद्र राणा के लिए काम नहीं कर सकते।

सभी अपने , बैठकर दूर करेंगे शिकवे : राजेंद्र राणा

उधर सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न नीति है और न कोई नेता। इसीलिए उन्होंने आत्मसम्मान तथा सुजानपुर  के सम्मान के लिए कांग्रेस  छोड़ भाजपा ज्वाइन  की है।  भाजपा के लोग सभी अपने हैं और मिल बैठकर गिले शिकवे दूर कर लेंगे ।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति: अनिल काकू  आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की जिला मुख्यालय चंबा  में  मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख
-
-
Total Visitor : 1,64,77,459
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy